'Spiders' from Mars: मंगल ग्रह की 'मकड़ियों' ने अब तक वैज्ञानिकों को उलझाया, नई स्टडी में मिले जवाब
'Spiders' from Mars: मंगल ग्रह की 'मकड़ियों' ने अब तक वैज्ञानिकों को उलझाया, नई स्टडी में मिले जवाब Spiders from Mars: इन्हें Araneiforms कहा जाता है और ये मंगल की सतह पर ऊंचाई-गहराई से बनते हैं। ये धरती पर कहीं नहीं पाए गए हैं और मंगल पर ये कैसे बने, यह एक पहेली बना हुआ है। मंगल ग्रह पर जीवन की खोज तो की ही जा रही है, वहां पाई जाने वाली अजीबोगरीब चीजों के रहस्य को भी सामने लाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगल पर बनी मकड़ियों की आकृति को समझने की ओर वैज्ञानिकों ने एक कदम बढ़ाया है। इन्हें Araneiforms कहा जाता है और ये मंगल की सतह पर ऊंचाई-गहराई से बनते हैं। ये धरती पर कहीं नहीं पाए गए हैं और मंगल पर ये कैसे बने, यह एक पहेली बना हुआ है। वैज्ञानिकों ने अब संभावना जताई है कि कार्बनडायऑक्साइड की बर्फ के बिना पिघले भाप में तब्दील होने (sublimation) के कारण ये बनते हैं। मंगल की 'मकड़ियां' ब्रिटेन और आयरलैंड के वैज्ञानिकों ने ओपन यूनिवर्सिटी मास सिम्यूलेशन चैंबर की मदद से मंगल जैसे हालात बनाए और फिर देखा कि क्या इस प्रक्रिया से ऐसी आकृति बन सकती है। इसके लिए कार्बनडायऑक...